प्रियंका चोपड़ा की ये फ्रेंड, ब्रिटेन की शाही फैमिली की बहू बन रहीं हैं।

प्रियंका चोपड़ा

ब्रिटेन के शाही परिवार में इन दिनों प्रिंस हैरी की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। गेस्ट लिस्ट को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है, पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के इसमें शामिल होने की बात तय हैं। दरअसल, शाही फैमिली की होने वाली बहू मेघन मार्केल लंबे वक्त से प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंड हैं। मेघन ने ही इस शादी के लिए प्रियंका को इनवाइट किया है, जिसमें वो शामिल होंगी।
प्रियंका इन दिनों अपने शो क्वांटिको के नए सीजन को प्रमोट कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने मेघन मार्केल के साथ अपनी लंबी दोस्ती की कुछ बातें शेयर कीं।
- उन्होंने राचेल रे के शो में मेघन की जमकर तारीफ की और कहा, ''मैं उसे तीन साल से जानती हूं मैं इस शादी को लेकर बहुत खुश हूं।''

- प्रियंका ने कहा कि मेघन उन फीमेल आइकन में शुमार है, जो पूरी दुनिया में यंग गर्ल्स की आइडल हैं, क्योंकि वो असल में दुनिया की परवाह करती हैं।
- राचेल के शो में प्रियंका ने ये भी बताया कि वो अब भी फोन पर अपने फ्रेंड से उसी तरह कनेक्ट रहती हैं। वो अब भी हम सबको काफी टेक्स्ट मैसेजेस करती हैं।

प्रियंका क्वांटिको के प्रमोशन के लिए द जेनी मैककार्थी शो में भी गईं, जहां उन्होंने इस महीने होने वाली इस शाही शादी में शामिल होने की बात कंफर्म की।

- प्रियंका ने कहा कि वो इस शादी को लेकर बहुत खुश हैं। उन्हें इस बात की भी खुशी है कि वो इस बिग डे का हिस्सा बनने जा रही हैं।

Previous
Next Post »

दोस्तों मेरे ब्लॉग पर आप ब्लॉग से रिलेटेड कमेंट करे और दोस्तों मेरे पोस्ट अगर आपको अच्छी लगी तो शेयर ज़रूर करे ConversionConversion EmoticonEmoticon